aajtaktimes

खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित दवाये


अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र में अवैध रूप से खुले मेडिकल स्टोरो की
बाढ सी आ गई जहां पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री धडल्ले से किये जाने की
चर्चा की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सब कुछ जानतें हुए भी अन्जान
बना हुआ है। मालूम हो कि क्षेत्र के हर चौराहे पर मेडिकल स्टोरो की
दुकाने चौराहों पर लगे ठेले वालो की तरह संचालित की जा रही है लेकिन
उन्हे रोकने वाला कोई भी अधिकारी नजर नही आ रहा है। खुलें मेंडिकल स्टोरो
का आलम यह है कि एक दो को छोडकर किसी भी दुकान के पास न तो लाइसेंस है और
न ही संचालक के पास डिग्री जिसके बाद भी संबंधित विभाग की खाऊ कमाऊ नीति
के चलतें इनके कारोबार में दिन दूनी रात चौगुनी हो रही है। इन मेडिकल
स्टोर के मालिको के द्वारा खुलेआम गरीब मरीजो का आर्थिक शोषण किया जा रहा
है। अगर स्वास्थ्य विभाग के आदेश निर्देशो पर गौर फरमाया जाय तो प्रत्येक
मेडिकल स्टोर संचालक के पास बी फार्मा की डिग्री होनी चाहिए तथा दुकान का
लाइसेंस भी मेडिकल काउंसिल से बना होना चाहिए लेकिन क्षेत्र में ऐसा नही
है वैसे ही कोई मेडिकल स्टोर संचालित हो जहां पर विभाग के नियमों को
ध्याम में रखकर चलाया जा रहा हो। जनपद में तमाम ऐसे स्थानो पर दर्जनो
दुकाने बिना रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के चल संचालित हो रही है जहां पर शासन
के निर्देशों की धज्जियां उडातें हुए प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की बिक्री
धडल्ले से की जा रही है। उक्त प्रकरण पर अगर संबंधित विभाग गोपनीय ढं़ग
से क्षेत्र में संचालित किये जा रहे मेडिकल स्टोरो की जांच कर ले तों
सच्चई अपने आप उजागर हो जायेगी। इस संबंध में बनीकोडर केन्द्र अधीक्षक
डा. एसबी सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से संचालित किये जा रहे मेडिकल
स्टोरो पर अभियान चलाकर इन पर कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 5955980256472498493

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item