सीएचसी पर रहता है अंधेरा, तीमारदारों में आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_881.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विभाग की ओर से डीजल न मिलने के कारण अब नही
धडकता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वनीकोडर के जनरेटर का दिल ज्यादातर वह
बंद ही रहता है जिसके कारण मरीजो को काफी समस्याये हो रही है । मालूम हो
कि सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र वनीकोडर रामसनेहीघाट मे ज्यादा तर जनरेटर
बंद ही रहता है कारण है कि उसकी भरपूर खुराक उसे नही मिल पा रही है जिसके
चलते वह बंद रहता है और मरीज इस अस्पताल मे दिन हो अथवा रात ऐसे रात मे
पडे रहते है आखिर जनरेट न चलने का जिम्मेदार कौन है यह एक अपने आप में
प्रश्न चिन्ह है। जहा लोग वर्तमान समय में गर्मी शुरू हो गई और वै ं अपना
इलाज करा रहे है वही रात को कोई भी उजाले की व्यवस्था अस्पताल की ओर से
मरीज को नही मिलती मरीज खुद लाईट के व्यवस्था करता है व भी लालटेन व
मोमबत्ती का ही सहारा है। क्षेत्रिय लोगो के मानस पलट पर यही गूंज रहा है
कि आखिर कब धडकेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वनीकोडर के जनरेटर का दिल
और कब यहा आने वाले मरीजो को मिलेगी रात मे बल्ब की रोशनी और गर्मी से
निजात। इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक डा. एसबी सिंह ने बताया कि डीजल की
कर्मी के चलते ज्यादातर जनरेटर नही चल पा रहा है जो डीजल मिलता है उसी से
काम चलाया जा रहा है इमरजेंसी पडने पर अपने पास से डीजल मगा कर जनरेटर
चलाया जाता है विभाग को लिख कर डीजल की पूरी मात्रा देने का अनुरोध किया
जायेगा।

