aajtaktimes

सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में उतरे पुनिया


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश के करोड़ो सर्राफा व्यापारियों एवं कारीगरो को हड़ताल एवं सड़को पर धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर करने वाले काले कानून का 26 वें दिन विरोध जारी रहा। कारोबार बंद करके धरना प्रदर्शन करने वालो का साहस एवं हिम्मत कम नही हुआ है। घंटाघर स्थित धरना स्थल पर उ0प्र0 सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ के सर्राफा व्यापारियों ने इक्साइज कर हटाने के लिये जबरदस्त नारेबाजी की। राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया के अचानक धरना स्थल पर पहुंचने पर आंदोलनकारी सर्राफा व्यापारियों में आश्चर्य मिश्रित हर्ष उत्पन्न हुआ। डा पुनिया ने कहा कि अच्छे दिनो का वादा करने वाली मोदी सरकार सर्राफा व्यापारियों एवं कारीगरो के लिये रोने का दिन लेकर आयी है। कांग्रेस पार्टी एवं मै इस काले कानून को वापस लेने के लिये पूरी ताकत से काम करुंगा। मैने वर्ष 2012 में भी इसी कानून का विरोध करके इक्साइज कर की वापसी कराया था। सर्राफा कमेटी के महामंत्री अनिल रस्तोगी एवं अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने श्री पुनिया का माल्यापर्ण करके स्वागत किया। इस अवसर पर नीरज सिंह, विमल, रिपुल, हीरालाल वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे। 

Related

UP 8390739362316259152

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item