गरीबों के दिल से निकली दुआएं रामबाण का काम करती है : सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_990.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम बबुरीगांव में सदर विधायक के निजी खर्चे से गरीबों के लिये आंखों की मुफ्त जांच एवं चश्मा वितरित किया गया। इस अवसर पर वहां मौजूद मरीजों ने सदर विधायक सुरेश यादव की प्रसंशा की। चश्मा वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक ने कहा कि गरीबों के दिल से निकली दुॅआए रामबाण साबित होती हैं। क्योंकि गरीबों की दुॅवाओं का कोई मोल नही होता यह अनमोल होती है, नसीब वालों को ही इनकी दुॅवाए मिलती है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप सिंह ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई सन्देह नही है कि जिस निःस्वार्थ भावना से सदर विधायक अपने क्षेत्र की जांच की सेवा कर रहे है निश्चित ही 2017 में क्षेत्र की जनता से इसका पूरा लाभ उनको मिलेगा। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सब लोग ही मेरी असली पूजी हो। मेरे पद का स्रजन ही आप सब की सेवा के लिए हुआ है। इसी लिए मेरे मन में यह पीड़ा हमेशा रहती है कि मैं अपने क्षेत्र के गरीब, नौजवान, बेरोजगार व किसान किसी तरह से सेवा कर सकूं। आप सब लोगों ने कड़ी मेहनत कर के मुझे विधायक बनाये है। मेरा यह कत्र्वय बनता है कि मैं आप सब के लिए हमेशा काम करता रहूंगा। मैं अपनी क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा कुछ न कुछ करने की सोच रखता हूँ और मेरा यह दावा है कि आजादी के बाद से अब तक जितना विकास कार्य मेरे कार्य काल में हुआ है इतना पूर्व में कभी नही हुआ और यह सब आप सब की मद्द से ही सम्भव हो पाया है। मुख्य आंखों की जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में 438 लोगों ने आंखों की जांच करायी और एक सप्ताह के अन्दर उन सबके घर पर सदर विधायक मुफ्त चश्मा पहुंचाने का कार्य करेगें। अगला कैम्प 31 मार्च को बरेठी चैराहे पर लगेगा। उक्त कार्यक्रम से पूर्व सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने यादव विकास मंच द्वारा आवास विकास कालोनी में तथा ग्राम डेहुवा में आयोजित होली मिलन समारों में शामिल होकर लोगों से गले मिलकर एवं सम्बोधित कर होली की बधाई दी। इस मौके पर मो. रिजवान संजय, ब्लाक प्रमुख पति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, रामकृष्ण यादव, बाबुल मिश्रा, अरुण यादव ‘सोनू‘, विनय यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, नन्हेंलाल यादव, कय्यूम प्रधान, रामकृपाल यादव, प्रदीप कुमार बीडीसी, शेर बहादुर, जगदीश यादव पूर्व प्रधान, सरोज यादव प्रधान, त्रिभवन यादव प्रधान, संजय यादव प्रधान, डाॅ. प्रेम सिंह यादव, बालकराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।

