पुलिस की शह पर दबंगो ने दलित की जमीन पर कराया निर्माण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_542.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस की शह पर दबंगो ने दलित की जमीन पर जबरन निर्माण करवाया। दबंगो के खौफ से दलित का परिवार घर छोड़ जान बचाकर पुलिस अधीक्षक से लगायी न्याय की गुहार। लेकिन न्याय न मिलने से पीडि़त परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला नगर पंचायत बंकी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के निवासी अनीता पुत्री सियाराम की भूमि गाटा सं-563 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। परन्तु गांव के यशवंत सिंह यादव पुलिस की मिली भगत से उक्त भूखण्ड पर कब्जा करने की नियत से जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इस कार्य में बंकी चैकी प्रभारी व कोतवाली में तैनात दरोगा के अलावा आठ-दस सिपाही मौके पर मौजूद थे। पीडि़त अनीता रावत का पति अशोक रावत का कहना है कि यह जमीन उसके ससुर ने अपनी पुत्री अनीता के नाम कर दी थी। लेकिन अशोक का साला जो अनीता का भाई है। उसने अपनी बहन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज किया था। जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच यशवंत सिंह यादव ने अशोक के साले के साथ मिलकर जमीन हड़पने की साजिश रची। रविवार की सुबह यशवंत अपने लगभग दो दर्जन साथियों के साथ जमीन कब्जा करने के लिये पहुंच गये। कुछ ही देर के बाद कोतवाली व बंकी चैकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और यशवंत से निर्माण कराने को कह दिया। जिसका विरोध अनीता व उसके पति अशोक ने किया तो इन लोगों ने मारपीट कर भगा दिया और कहा कि चले जाओं नही तो तुम्हारे पूरे खानदान को खत्म कर देंगे। पीडि़त परिवार किसी तरह अपनी जान बचाकर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद से शिकायत करने पहुंची तो वहां भी मौजूद पुलिस कर्मियों ने काम रुकवाने का आश्वासन देकर भगा दिया। पीडि़त अशोक का कहना है कि यशवंत एक दबंग किस्म का व्यक्ति है।
जो गांव की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश करता रहता है। अशोक की पत्नी अनीता का कहना है कि अगर हमे न्याय नही मिला तो इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की जायेगी। पीडि़त परिवारों में छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी तपती धूप में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने बैठे रहे। मौके पर पहुंचे कोतवाली एसआई एसके सिंह ने फोन द्वारा काम तो रुकवा दिया। लेकिन कुछ ही घण्टो में फिर से काम शुरु हो गया। पुलिसिया सह के चलते दबंगो के हौसले बुलंद हैं। अनीता ने अनहोनी की आशंका जताते हुये परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है।

