युवक का शव घाघरा नदी में तैरता मिला, हत्या की आशंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_829.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। दो दिन पूर्व गांव की ही एक सजातीय लडकी को भगा कर ले जाने वाले युवक की लाश रविवार को घाघरा नदी के चिर्राघाट पर तैरती पाई गई चरवाहो की सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को बरामद कर आवश्यक लिखा पढी की बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है युवक के साथ भगी लडकी को अब तक कोई पता नही चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकैतनगर थाना अन्र्तगत कूढा सुखीपुर चैकी क्षेत्र के खेतासराय गांव निवासी लगभग 23 वर्षीय सरफुद्दीन पुत्र वकील अहमद गत शुक्रवार को गांव की ही एक युवती को भगा ले गया था परिजनो की खोजबीन के बाद भी कोई पता नही चला घाघरा नदी के चिर्रा घाट पर रविवार की दोपहर को चरवाहो द्वारा नदी में एक तैरती लाश देखी गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी जे.पी. गंगवार ने ग्रामीणों की मदत से लाश का बाहर निकाला अवश्यक लिखा पढी के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है लडकी का अबतक कोई पता नही चला है जिससे उहापोह की स्थित बनी हुई है। प्रभारी जेपी गंगवार ने बताया कि बरामद युवक के नाक से खून बह रहा था जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही असली राज पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद खुल सकेगा।

