मादक पदार्थ के साथ ईनामी बदमाश मामा गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_2.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अर्न्तजनपदीय लुटेरा छोटेलाल उपाध्याय उर्फ मामा उर्फ महराज को
स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने थाना सफदरगंज अन्तर्गत सफदरगंज जैदपुर रोड
चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त छोटेलाल उपाध्याय के
साथ उसका साथी रामनरेश वर्मा पुत्र कुल्लू वर्मा भी था। दोनो अभियुक्तों
के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक
पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश छोटेलाल उपाध्याय उर्फ मामा की तलाश में
जनपद पुलिस कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। गत् 5 जनवरी को हैदरगढ़
कोतवाली अन्तर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ग्राम खरसतिया के पास
स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा लखनऊ से सुल्तानपुर गल्ला मण्डी
का अनाज लेकर जा रहे ट्रक यूपी 42 एटी 3530 व उसके ड्राइवर को अगवाकर
ट्रक में लदा हुआ 17 टन अनाज जिसकी कीमत 12 लाख रुपये थी। उसे लूटने की
घटना को अंजाम दिया। जिस संदर्भ में पांच अभियुक्तों के विरुद्ध हैदरगढ़
कोतवाली में मामला पंजीकृत था। पकडा गया अभियुक्त छोटेलाल उपाध्याय उर्फ
मामा तत्कालीन घटना से फरार हो गया था। जिसकी तहकीकात के बाद पुलिस की
जानकारी में आया की मामा पर जनपद सुल्तानपुर में हिस्ट्री शीटर अपराधी के
रुप में नाम दर्ज है। यही नही उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित
है। घटना से फरार होने के बाद लखनऊ के मोहल्ला मुलायम नगर चिनहट में
किराये के मकान पर रहकर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अवैध गांजे की
तस्करी व अपराध करता था। स्वाट टीम प्रभारी की मद्द से पकड़े गये दोनेा
अभियुक्तों के पास से चार किलो पांच सौ ग्राम गांजा, एक तमंचा, पांच हजार
रुपये नकद, चार मोबाइल फोन बरामद हुये। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के
विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।