DM के निर्देश से स्टेडियम में टहलने पर लगी पाबंदी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/dm.html
मनीष सिंह
बाराबंकी। सपा सरकार के चहेते डीएम के फरमान पर नगर के एक मात्र केडी
सिंह बाबू स्टेडियम में मार्निंग वाक करने की पाबंदी से वृद्धजनों,
युवाओं एवं बच्चों में रोष व्याप्त हो गया है। डीएम के तानाशाही
निर्देशों के चलते समाज के सभी तबके के लोगों ने एक स्वर में विरोध जताना
शुरु कर दिया है। स्टेडियम में सुबह ताला बंदी के चलते सैकड़ों नागरिकों
को निराशा का सामना करना पड़ा। टहलना स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। जिस
पर किसी प्रकार की पाबंदी लगाना अनुचित होगा। यह कथन आज चरितार्थ हो रहा
है। जब जनपद के नवागत् जिलाधिकारी अजय यादव ने पूर्व के तत्कालीन
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के आदेशों और उनके द्वारा किये गये
स्टेडियम में कार्यों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाते हुये बिना किसी
रजिस्टेªशन के स्टेडियम में दाखिल होने का फरमान जारी कर दिया। स्टेडियम
ऐसी जगह है जहां लोगों को शांति और खुला वातावरण मिलता है। ऐसे में जब
स्टेडियम में टहलने के लिये पाबंदी लगा दी जायेगी। तो लोगों को टहलने एवं
व्यायाम में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। जबकि स्टेडियम में टहलने वालों की
सूची में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संभ्रांत नागरिक,
राजनेता, समाजसेवी एवं अन्य लोग शामिल हैं। ऐसे में सार्वजनिक रुप से बने
स्टेडियम में मार्निंग वाक पर पाबंदी लगाना लोकतांत्रिक हनन है। बहरहाल
स्टेडियम में ताला लगने से सैकड़ो नवजवानों, मधुमेह से पीड़ित रोगियों,
बुजुर्गों एवं महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी का
तो ध्यान है ही साथ ही जनपद के विधायकों एवं मंत्रियों की अनदेखी से जनता
में रोष बढ़ता जा रहा है।
निर्देर्शों का पालन किया जा रहा है: भानु प्रताप
बाराबंकी। स्टेडियम में मार्निंग वाक पर लगी पाबंदी के चलते जब जिला
क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रताप से जानकारी ली गयी तो उन्होने बताया कि कुछ
दिन पूर्व जिलाधिकारी ने स्टेडियम का निरीक्षण कर यह निर्देश दिया था कि
मार्निंग वाक करने वाले लोगों का बिना रजिस्टेªशन स्टेडियम में प्रवेश पर
रोक लगायी जाये। जिस निर्देश का पालन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि
स्टेडियम में प्रवेश का रजिस्टेªशन शुल्क 200 रुपये है। जब कोई व्यक्ति
इस शुल्क का वहन कर रजिस्टेªशन करायेगा उसे ही स्टेडियम में प्रवेश की
अनुमति प्रदान की जायेगी। डीएम के निर्देशों की लिखित जानकारी के बारे
में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कुछ भी बताने से इंकार किया और कहा कि डीएम
साहब के ही आदेशा का पालन किया जा रहा है।
नही खुला स्टेडियम तो होगा आन्दोलन
बाराबंकी। मार्निंग वाक करने वाले लोगों ने स्टेडियम में लगी पाबंदी के
खिलाफ मोर्चा खोलते हुये एक स्वर में कहा है कि यदि जल्द ही स्टेडियम आम
जनता के लिये नही खोला गया तो आंदोलन किया जायेगा। इस बारे में भाजपा
सांसद प्रतिनिधि केएन शुक्ला ने कहा कि जिलाधिकारी का निर्देश जनता के
खिलाफ है। जनता की सुविधा के लिये बने स्टेडियम में प्रवेश पर शुल्क का
देय होना घोर निन्दा का विषय है। श्री नगर निवासी अनुपम सिंह राठौर ने
कहा कि पूर्व डीएम ने जनता की सुविधा के लिये स्टेडियम में जिम को
खुलवाया था। अब उसे बंद करा दिया गया। जो जनता के विरुद्ध आचरण है।
