छात्रों ने शेरवुड कालेज के विरुद्ध खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_20.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा शेरवुड कालेज आफ फार्मेसी में
छात्रों के साथ हुये धोखाधड़ी के विरोध में कलेक्टेªट में प्रदर्शन कर
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंत्री मानस भूषण ने बताया कि
शेरवुड कालेज के बीफार्मा प्रथम वर्ष में साठ सीटों के सापेक्ष्य में
लगभग 100 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया गया। जिसमें प्रथम सेमेस्टर की
परीक्षा में लगभग 35 छात्र परीक्षा से वंचित रह गये। जबकि सभी छात्रों ने
अपनी पूरी फीस कालेज प्रबंधन को जमा की थी। ऐसे में जिन छात्रों ने
परीक्षा नही दी उनकी फीस वापस करायी जाये और सत्र की भरपाई भी करायी
जाये। यदि ऐसा नही होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कालेज
प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करेगी। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं
द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला संयोजक
आकाश पटेल, नगर मंत्री सुमित गुप्ता, प्रतीक विकास, शुभम, पारथ
चतुर्वेदी, अभिनव तिवारी, अभिषेक मिश्रा, नैमिष त्रिवेदी, आलोक रस्तोगी,
अभय शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, उत्तम कुमार सिंह कई लोग मौजूद रहे।
