चार बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_213.html
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा बदमाशों के धरपकड़ के लिये दिये गये निर्देशन के अनुपालन में स्वाट टीम व खुटहन पुलिस ने अन्तरजनपदीय स्तर के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। इस बाबत शनिवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुये अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गये चोरों में यशवंत गौतम एवं रवीन्द्र गौतम हैं जिनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी के 4 वाहन भी बरामद हुये हैं। श्री यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी स्वाट टीम की मदद ने खुटहन पुलिस ने की है। दोनों के खिलाफ सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
