खराब पड़े ट्रांसफार्मर कई दर्जन गांव अंधेरे में डूबा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_293.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के सूरतगंज ब्लाक में गौरा चक ग्राम
पंचायत में राजीव गॉधी विद्युतिकरण के लिये लगाये गये पोल व ट्रांसफार्मर
सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रहे है। मामला सूरतगंज ब्लाक के ग्राम
पंचायत गौरा चक का है जहॉ के निवासी राम कुमार व दिनेश चन्द के अनुसार
जनवरी 2015 में राजीव विद्युतिकरण योजना के अर्न्तगत गांव में लगाये गये
बिजली के पोलों से घरों में कनेक्शन दे दिये गये है। गांव में बिजली
आपूर्ति फरवरी 2015 में शुरू भी कर दी गयी। परन्तु दलितो की आबादी के
लगभग 70 घरों में आज तक बिजली सप्लाई नही हो सकी है। वही दलित बस्ती में
लगभग एक दर्जन उपभोक्ता महेश, अवधराम, दिनेश, बजरंग आदि सहित न जाने
कितने ऐसे पीडित उपभोक्ता है जिनके घर पोल द्वारा कनेकक्शन तो बॉटे गए है
परन्तु बिजली आज तक नही पहुॅची है जिससे दलित बस्ती में रोष है।

