संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_798.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव
लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिये भेजा है। जानकारी के अनुसार असन्द्रा थाना क्षेत्र के दोहरिया
पश्चिम गांव के पास सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से धोती से लटकता शव
ग्रामीणों ने उस समय देखा जब सुबह शौच को जा रहे थे। सूचना पहुंची पुलिस
ने शव को शिनाख्त करायी। घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर रामसनेहीघाट
कोतवाली के नरहिया गांव का निवासी फूलचन्द्र पुत्र बुधई के रुप में
पहचाना गया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये
भेजा है। असन्द्रा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का
मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट
होगा।

