होली में मनरेगा मजदूर नही खा सकेंगे पकवान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_959.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मजदूरी न मिलने मनरेगा मजदूरों की होली इस बार फीकी
रहेंगी। बकाया मजदूरी की खातिर मजदूर ग्राम प्रधान के घरो का चक्कर काट
रहे है। पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो द्वारा मनरेगा के
तहत कच्चे सम्पर्क मार्गों की पटाई व तालाबों की खोदाई का कार्य शुरू
कराया गया। महीनो बीतने के बाद भी मजदूरों को बकाया मजदूरी नही मिली।
होली का त्योहार सिर पर है। ऐसे में मजदूरों व उनके परिवार की होली फीकी
रहेंगी। बनीकोडर की ग्राम पंचायत बेलिया-गजपतीपुर,सूपामऊ,लकड़िया,मवैया व
टिकरा आदि ग्राम पंचायतो के मजदूरो ने बताया कि काम करने के बाद भी
मजदूरी नही मिल पा रही है। मजदूरों को होली त्योहार की चिन्ता सता रही
है। मजदूरो ने बताया कि पैसे के लिए ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी
से भी कहा गया लेकिन पैसा न होने की बात कहकर उन्होने पल्ला झाड़ लिया। इस
सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों का कहना है कि पैसा खाते में आते ही बकाया
मजदूरी खातों में भेज दी जाएगी।

