सहज केन्द्र पर ग्रामीणो को मिलेंगी सहज सुविधायें: राजू भैया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_344.html
आज़मी रिज़वी
बाराबंकी।
दतौलीचंदा चौराहे पर खुला सहज जनसेवा केन्द्र स्थानीय ग्रामीणों व किसानों
के लिए सहजता से सुविधा प्रदान करने वाला केन्द्र होगा ऐसा हमें विश्वास
है। उक्त बात जागो भारत अभियान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया
ने सहज जनसेवा केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कही।
जनसेवा केन्द्र
के शुभारम्भ पर बोलते हुए राजू भैया ने कहा कि केन्द्र पर अभी 90 तहसील
स्तरीय सरकारी सुविधायें मिल रही हैं। जबकि भविष्य में इन केन्द्रों पर 120
सुविधायें और बढ़ायी जानी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा केन्द्र
से क्षेत्र के दतौली, सालपुर, सीठूमऊ, दौरा, फतेहपुर डेरी, नैपुरा, बेरिहा
जैसे तमाम गांवों को आय, जाति, निवास, वृद्धा पेंशन सहित तमाम तहसील स्तरीय
कार्यों की सुविधायें हासिल होंगी। पत्रकार एसपी सिंह ने कहा कि जनसेवा
केन्द्रों से जनसुविधा मिलने में क्रान्तिकारी बदलाव आया है, अब लोगों को
तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि उन्हें इन केन्द्रों पर ही तमाम
सुविधायें मिल जाती हैं। इस मौके पर राजू भैया ने फीता काट सिस्टम ऑन कर
जनसेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर जीत बहादुर सिंह, बबलू तिवारी,
शीतला बक्श, प्रधान भारत, शिवनंदन यादव, दुर्गेश शुक्ला, दिलीप सिंह, महंत
पुत्तीलाल, राजन सिंह, रवि कुमार, दिनेश कुमार, राजकुमार सोनी सहित तमाम
लोग उपस्थित थे। जनसेवा केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर प्रोप्राइटर सूरज
सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त
किया।
