aajtaktimes

किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत गुट द्वारा किसानों
की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज ब्लाक बनीकोडर में किसानों की पंचायत
लगायी जिसमें क्रम वार किसानों की दिक्कतेा सम्बंधी 13 सूत्रीय ज्ञापन
उपजिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी को दिया गया । ज्ञापन में ग्राम दयाराम
पुरवा जेठबनी,हथौंधा ,रघुनाथ पुरवा,लोकई का पुरवा  सहित विभिन्न गांवो की
समस्याओं को रखा गया  । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि मंडल अध्यक्ष राधेलाल
,मीटिंग संचालक जिला महासचिव राम कुंवर चौहान विशिष्ट अतिथि प्रभाचन्द्र
सिंह ,जिला प्रवक्ता अनिल कुमार जिला सचिव अवधेश कुमार रावत ,तहसील ,
तहसील उपाध्यक्ष रिंकू चौहान हरख ब्लाक अध्यक्ष मनीराम शर्मा दरियाबाद
ब्लाक अध्यक्ष रामदेव जिला संगठन मंत्री सतोष तिवारी ब्लाक उपाध्यक्ष
कुंवर बहादुर यादव,ब्लाक अध्यक्ष राम किशुन  आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6180862790742642812

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item