उमाकान्त को राष्ट्रीय महासचिव जाने पर खुशी की लहर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_40.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबकी। आरक्षण विरोधी संगठन भारतीय अखण्ड मंच के राष्ट्रीय
अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से जिले के उमाकांत मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव
के पद पर मनोनीत किया है। कस्बा त्रिलोकपुर के मूल निवासी समाजिक
कार्यकर्ता श्री मिश्रा के मनोनयन पर लोगो ने खुशी का इजहार किया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान ने कहा संगठन देश भर में
लोगो को जागरुक करके आरक्षण को समूल रुप से हटाने के लिये संघर्षरत है
एवं प्रतिबध है। नव नियुक्ति उमाकान्त मिश्रा उर्फ राजू भैया ने कहा देश
को आरक्षण के कलंक से साफ सुथरा करने की जो बड़ी जिम्मेदारी संगठन ने मुझे
दी है उसे बखूबी निभाया जायेगा। इस मोनयन पर पूर्व प्रधान बाबू हलवाई,
दीपक मिश्रा, पिन्टू शुक्ला, राजेश सोनी, ललित सोनी, कमलेश यादव,
राधेश्याम रावत ने खुशी प्रकट करते हुये कहा राष्टृीय स्तर के संगठन का
बड़ा पद जिले में आने से गर्व की बात है।

