aajtaktimes

रितेश की रिहाई पर अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के बार हाल में क्रांतिकारी रितेश कुमार
मिश्र की 4 दिन की क्रांतियात्रा से कचेहरी आने पर बार के अध्यक्ष रघुराज
वर्मा व महामंत्री प्रदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दिक्षित सहित सैकड़ों
अधिवक्ताओं ने किया स्वागत। 27 फरवरी को क्रांतिकारी रितेश कुमार मिश्र
अगुवाई में छोटी लाइन व बड़ी लाइन पर बन रहे दीवार के विरोध में वहाँ के
हजारों निवासीगणों जिलाधिकारी को ज्ञापन देने गये जहाँ ज्ञापन न लेने पर
सभी लोग छोटी लाइन पर वापस लौट कर धरना देने लगे। जहाँ पर शाम 3ः30 बजे
जिलाधिकारी ने आने का समय दिया, लेकिन कुछ गलत व्यक्तियों के झांसे में
आकर मौके पर आने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्द जनता ने संय्यम खो दिया
और निर्दयी पुलिस प्रशासन नें भोली-भाली जनता पर लाठियां बरसा दीं और
रितेश मिश्रा सहित 28 ज्ञात व 28 अज्ञात के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर
रितेश कुमार मिश्र को जेल भेज दिया। जहाँ पर रितेश कुमार मिश्र ने पानी
पीकर क्रांतियात्रा किया तथा प्रभु से कामना कि शासन व प्रशासन को
सद्बुद्धि दे जिससे छोटी लाइन व बड़ी लाइन के निवासियों को आने जाने का
रास्ता पूर्व की भंाति मिल सके। जिसके उपरान्त मिश्र जी की रिहाई जमानत
के बाद हो गयी और कचेहरी पहुँचे जहाँ पर बार के अध्यक्ष रघुराज वर्मा व
महामंत्री प्रदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दिक्षित सहित देवी सरण
गुप्ता, राजन सिंह, कमलेश शर्मा, देश दीपक तिवारी, हृदय नारायण अवस्थी,
उमेश चन्द वर्मा, राम कुमार वर्मा, सन्त शरण यादव, मुकेश पाण्डेय, प्रमोद
वर्मा, मोहित शर्मा, आनन्द तिवारी, सोमित, अभिषेक, अशोक द्विवेदी, अविनाश
वर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। बार के अध्यक्ष रघुराज वर्मा
महामंत्री प्रदीप सिंह व पूर्व अध्यक्ष बृजेश दिक्षित ने संयुक्त रूप से
कहा लाठी चार्ज की घटना निन्दनीय हैं बन्द रास्ता जनहित में खुलना चाहिए
व दर्ज मुकदमा वापस होना चाहिए अगर ऐसा न हुआ तो बार द्वारा आगे
कार्यवाही हेतु उचित निर्णय लिया जायेगा व रितेश कुमार मिश्र द्वारा बार
में वापसी हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया।

Related

UP 2140157851405022368

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item