नो स्मोकिंग डे पर निकाली गयी जागरुकता रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_538.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं रिद्म फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘नो स्मोकिंग डे’ के अवसर पर प्रातः 10बजे स्थानीय स्पोटर््स स्टेडियम से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार को किंग जॉर्ज इण्टर कॉलेज की छात्रा ने बुके देकर स्वागत किया और उनसे इस कार्यक्रम के लिये भरपूर सहयोग की अपेक्षा की, तत्पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरी झण्डी दिखकर रैली को रवाना किया। भारी पुलिस व्यवस्था के बीच रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुयी छाया चौराहे पहुँची। रैली के साथ-साथ जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, बाराबंकी के नोडल अधिकारी डॉ.के.एन.एम. त्रिपाठी, डॉ.राजीव सिंह, श्री अम्बरीश द्विवेदी, श्री अजय पाण्डेय, रिद्म फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री अश्वनी के. रंजन, सहित ओम प्रकाश, सुभाष चन्द्र, फाइलेरिया निरीक्षक श्री के.के. गुप्ता सहित रिद्म फाउण्डेशन के आशू श्रीवातव, आकाश श्रीवास्तव, रोहित गुप्ता, शुभम बाजपेयी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। छाया चौराहे पर रैली को समाप्त किया गया जहाँ जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. के.एन.एम. त्रिपाठी ने सभी लोगों ने तम्बाकू न सेवन करने की अपील की और जागरूकता कार्यक्रम की महत्वता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे सागर इंस्टीट्यूट में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव ंिसंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली हानियों व मौतों के बारे में तथा तम्बाकू न सेवन करने से क्या लाभ हैं इस बारे में विस्तृत रूप से बताया। रिद्म फाउण्डेशन के प्रोजेक्ट ऑफिसर आशू श्रीवास्तव ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को तम्बाकू न प्रयोग करने की शपथ दिलवायी। सागर इंस्टीट्यूट की इलेक्ट्रिकल विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट किट्टी त्रिपाठी एवं मैकेनिकल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर देवेन्द्र कुमार की जिज्ञासाओं को डॉ. राजीव सिंह ने शान्त किया। इस अवसर पर सागर इंस्टीट्यूट के सैकड़ों छात्र-छाआओं एवं जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारियों सहित रिद्म फाउण्डेशन के समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित थे।