सरकार की योजनाओं का सपाईयों ने किया प्रचार-प्रसार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_703.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर युवा सपा कार्यकर्ताओं ने शहर
में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। लखनऊ
विश्वविद्यालय के छात्रनेता केडी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड
दानिश सिद्दीकी व प्रदेश सचिव प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, सौरभ द्विवेदी की
मौजूदी में सैकड़ो की संख्या में किसान एवं जनता के बीच सपा की उपलब्धियों
वाली बुकलेट्स, कैलेण्डर व पम्पलेट्स आदि बांटे गये। शिविर में पहुँचे
किसानों को कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि वे कैसे और कहां से सरकारी
योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर 2 दर्जन किसानों की समस्याएं
पंजीकृत की गयीं। जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर हल कराया
जायेगा। उक्त बात शिविर में उपस्थित युवा सपा नेताओं ने कही। इस मौके पर
शिविर में जैदपुर चेयरमैन रियाज़ अहमद ,प्रशान्त पाण्डेय, अरविन्द यादव, शिवम शुक्ला, शिवा शर्मा, डॉ
पीयूष अवस्थी, मनोज वर्मा, सोनू सिहं, रतन सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद
रहे।

