जौनपुर में आएंगे शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_782.html
जौनपुर । नगर के हिन्दी भवन रामेश्वर सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार 20 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे से होगी। इस कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना बतौर मुख्य वक्ता होंगे। सेमिनार का विषय 'भारतीय क्रांतिकारी इतिहास को साम्प्रदायिक धार्मिंग रंग में रंगने की साजिश एवं क्रांतिकारी विरासत" है। मुख्य वक्ता के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष कुमार बतौर विशिष्ट वक्ता रहेंगे। साथ ही अमरकंटक विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के डा. राकेश सिंह, प्रलेश के महासचिव डा. संजय श्रीवास्तव भी मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम में फिल्म फेस्टिवल और प्यूपुल्स ऑफ आर्ट द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन शहीद भगत सिंह छात्र नौजवान महासभा जौनपुर द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी का. लाल प्रकाश राही ने दी।

