कौनेन बने जिला सचिव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_84.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। परमवीर चक्रवीर अब्दुल हमीद बेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष मो. नईम ने कौनेन अहमद को जिला सचिव नियुक्त किये जाने पर
पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नईम ने
बताया कि कौनेन अहमद समाजसेवा एवं अच्छे कार्यों को देखते हुये उनको जिला
सचिव बनाया। उन्होने कहा कि संस्था की नीति एवं नियमों को जन-जन तक
पहुंचाकर सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस मौके पर शुएब रजा,
अतावाहिद, कबीर अहमद, नूर मोहम्मद, तनवीर किदवाई, फकरुल हसन अंसारी, डा.
हारुन ने कौनेन को बधाई दी।
