बजरंग दल का कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण शिविर 15 मई से
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/15_22.html
जौनपुर। बजरंग दल के काशी प्रान्त का कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 22 मई तक चलेगा जो गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पयागीपुर चैराहा जिला सुल्तानपुर में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये विश्व हिन्दू परिषद के जौनपुर के जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र ने बताया कि उक्त शिविर में जौनपुर से सैकड़ों बजरंगी हिस्सा लेंगे। श्री मिश्र ने जनपद के बजरंगियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में हिस्सा लेने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि शिविर में बजरंग दल के प्रांत संयोजक रामकृष्ण शंकर सहित सह संयोजक महेश प्रताप, प्रान्त मंत्री विहिप विमल प्रकाश, विभाग संयोजक विजय प्रताप, जिला संयोजक आनन्द शुक्ल, विभाग संगठन मंत्री देवराज जी के अलावा अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

