aajtaktimes

मिशन 2017 में जुटे रुश्दी मियां , रुदौली के कई गावो का किया दौरा

अजमी रिज़वी / शारिक रिज़वी
फैज़ाबाद । रुदौली विधानसभा के समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां ने जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम शाहपुर और परसहुंवा का दौरा किया, इस दौरान जनता का अपार समर्थन मिला, समाजवादी पार्टी सरकार से सभी लोगों ने सहमति जताई और साथ ही साथ दूबारा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया, ग्राम शाहपुर हाल ही में नई ग्रामसभा के रुप में बनी है यहाँ सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं की दिक्कत को देखते हुए रुश्दी मियाँ ने कहा कि इसे जनेश्वर मिश्रा ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयन के लिये प्रस्ताव् शासन को भेज दिया जायेगा, ग्राम सभा परसहुंवा में कोटेदार के निलम्बन के कारण आमजनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । जिसपर रुश्दी मियाँ ने मौके से ही अधिकारीयों को निर्देशित किया कि तुरन्त निर्णय लेकर सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करवायें, परसहुंवा में ही आंशिक विधुतकरण को दुरुस्त करवाने की जनता की मांग पर केबिल हटाकर तार व एक नया ट्रांसफार्मर शीघ्र ही लगाने के लियर कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया । रुश्दी मियाँ ने बताया कि ये सभी कार्य जल्द ही पूरे कर दिये जायेंगे ।

Related

UP 3045961645023391400

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item