aajtaktimes

शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण 21 अप्रैल को

जौनपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा निर्देशन में पतंजलि योग समिति की जनपद इकाई द्वारा योग गुरु बाबा रामदेव के सन्यास दिवस पर जन-जन तक योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को पहुंचाने का काम किया गया है। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लगभग 3 सौ स्थानों पर 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने इसी क्रम में बताया कि 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र का वितरण 21 अप्रैल दिन गुरुवार सुनिश्चित किया गया है जो नगर के टीडी इण्टर कालेज में शाम 3 बजे से होगा। प्रमाण पत्र का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव व प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी द्वारा किया जायेगा।

Related

UP 2693634433319616854

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item