कूटरचित प्रस्ताव बनाने की डीएम से की गयी शिकायत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_366.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के वजहुद्दीनपुर गांव निवासी राजपति गिरि एडवोकेट ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल द्वारा फर्जी कूट रचित प्रस्ताव बनाने के संदर्भ की जांच की मांग किया। शिकायत के अनुसार ग्राम प्रधान जय प्रकाश राय, लेखपाल चन्द्रजीत यादव सहि गांव के शिव प्रकाश गिरि द्वारा एक फर्जी कूटरचित प्रस्ताव ग्रामसभा की बैठक में दिखाकर तैयार किया गया। इसके बाद उसे चकबंदी अधिकारी को भेजा गया है। इतना ही नहीं, मुनादी भी दिखायी गयी जो पूरी तरह से फर्जी है। न कोई बैठक, न कोई सभा और न ही किसी सदस्य द्वारा किसी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया गया है जबकि वही सदस्य एक शपथ पत्र शिकायतकर्ता को अवश्य दिये हैं। फिलहाल श्री गिरि ने सदस्यों के हलफनामे, अन्य साक्ष्य सहित सांसद पत्र के साथ जिलाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत करते हुये कार्यवाही की मां किया है।

