aajtaktimes

पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगायी जानमाल की गुहार

जौनपुर। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज खास गांव निवासी रतन सिंह परमार ने जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत करते हुये जानमाल की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है। जिलाधिकारी को दिये गये पत्रक के अनुसार प्रार्थी को ऐसे लोगों द्वारा आये दिन जानमाल की धमकी दी जा रही है जो आरोप के अनुसार उसकी पत्नी के हत्यारे हैं। मालूम हो कि 29 सितम्बर 2014 को रेलवे पटरी पर पीड़ित की पत्नी लक्ष्मी सिंह की लाश मिली जिस पर उसने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग उसकी हत्या की हत्या करके घर में लूटपाट किये और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिये उसके शव को रेलवे पटरी पर लिटा दिये। फिलहाल लगभग दो साल पहले हुई इस घटना की जानकारी हल्का पुलिस से लेकर जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक सहित उत्तर प्रदेश शासन को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है लेकिन हत्यारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। अलबत्ता आरोप के अनुसार हत्यारे पीड़ित को ही जानमाल की धमकी दे रहे हैं जिससे वह परेशान हाल है।

Related

UP 5154159556660904124

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item