उज्जैन के लिये 22 अप्रैल को निकलेगी भक्तों की स्पेशल बस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/22.html
जौनपुर। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर धाम में 22 अप्रैल से 21 मई तक सिंहस्थ महाकुम्भ लगेगा जहां स्नान-ध्यान के लिये जौनपुर के भक्तों के लिये स्पेशल बस चलेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये संत अविमुक्तानन्द परमार्थ आश्रम ट्रस्ट के सदस्य महंथ अवधेश चन्द्र भारद्वाज जी महाराज ने बताया कि जौनपुर के भक्तों के लिये बस 22 अप्रैल को यहां से चलेगी। यह निकली निकली बस मैहर मंदिर सतना, बेहड़ा घाट जबलपुर, नर्वदेश्वर, ओमकारेश्वर, ममलेश्वर मध्य प्रदेश के बाद उज्जैन पहुंचेगी। वहां महाकुम्भ में स्नान के बाद बस महाकालेश्वर, चित्रकूट होते हुये प्रयाग इलाहाबाद पहुंचेगी जिसके बाद 5 मई को बस पुनः जौनपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इस बस सेवा के लिये प्रत्येक भक्त से निर्धारित शुल्क लिया जायेगा जिसमें आने-जाने का किराया एवं उज्जैन में रहने-खाने की सुविधा है।

