aajtaktimes

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार को तीव्र गति की बोलेरो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कहीं से लौट रहे थे कि रास्ते में बड़ागांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गये। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Related

UP 7641552742659296569

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item