राज्य पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं को कराया गया भोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_596.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव के साथ मेगलवार को अपने गोद लिये गांव नाथूपुर में मध्यान्ह भोजन की तहत गर्भवती महिलाओं को भोजन कराया। इस दौरान भोजन में में दाल, चावल, सब्जी, फल एवं आयरन की गोली दी गयी। मालूम हो कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के जिलाधिकारी प मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिये गये गांव में यह योजना माडल के रूप में शुरू किया गया है। इस योजना के सफल होने पर गोद लिये गये अन्य सभी ग्रामों में मध्यान्ह भोजन कराया जायेगा। आंगनवाड़ी केन्द्र नाथूपुर में 53 गर्भवती महिलाओं एवं 31 अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराया गया। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव द्वारा गोद लिये गये गांव सिद्दीकपुर में गर्भवती महिला एवं अति कुपोषित बच्चों को भोजन कराया गया। इस दौरान बीमार बच्चे को आंगनवाड़ी द्वारा गोद में ही भोजन कराया गया। इसी प्रकार बीरीबारी सरायबीरू आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी भोजन कराया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, प्रधानाध्यापक अरविन्द शुक्ला, विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

