‘राजनाथ‘ के जन्मदिन पर हुए विविध आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_167.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डा. लोहिया के सहयोगी रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा का 71
वां जन्मदिवस जल संरक्षण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गांधी भवन
में आयोजित समारोह के की शुरूआत श्रीरामचरित मानस पाठ से हुई। कार्यक्रम
का समापन श्री शर्मा ने सर्मथकों के साथ केक काटकर किया। श्री शर्मा को
बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया। सांसद पीएल पुनिया, वरिष्ठ
पत्रकार हेमंत शर्मा सहित कई लोगों ने दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी।
इसी क्रम में जन्म दिवस की बधाई देने पहुंचे उप्र के ग्राम्य विकास
मंत्री एवं सपा महासचिव अरविन्द सिंह गोप ने राजनाथ शर्मा को शाल ओढाकर
अभिनन्दन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि राजनाथ जी में असल समाजवाद की
झलक दिखाई पड़ी है। उन्होने देश में समाजवाद की जो अलख जगाई उससे समाज को
आज भी प्ररेणा मिल रही है। ईश्वर से यही कामना है कि इसी प्रकार देश व
समाज का मार्गदर्शन करते रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप
ने गांधी भवन परिसर में वृक्षारोपण किया।
वहीं दूसरे क्रम में अभिनन्द समारोह का आयोजन गांधी भवन में किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने
की। इस अवसर पर उ.प्र. अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष गयासुद्दीन
किदवाई ने कहा कि राजनाथ का जीवन संघर्षो से भरा रहा। उन्होने समाज के उन
लोगों की आवाज को उठाने का काम किया जिनकी आवाज कोई नही सुनता। जन्मदिन
को जल संरक्षण दिवस के रुप में मनाया जाना समाज को जागरुक करने जैसा है।
उ.प्र. वित्त विकास निगम के निदेशक इजहार हुसैन कहा कि राजनाथ शर्मा
खाटी समाजवादी हैं। उनके विचार और दर्शन दोनो ही समाजवादी है। ऐसे बिरले
समाजवादी शायद ही अब देश में हो। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चचा अमीर हैदर ने
कहा कि राजनाथ का जीवन समाजवाद को समर्पित है। उनके जीवन जीने के तरीके
से लोगों को समाजवाद की सीख लेनी चाहिये।
समाजसेवी एसएम साहिल ने पुष्प गुच्छ भेट करते हुए राजनाथ शर्मा को बधाई
दी और कहा कि आज के समय में राजनाथ जैसे ऊर्जावान और बेबाक व्यक्तित्व की
समाज को बेहद आवश्यकता है। समारोह के अन्त में श्री शर्मा ने सभी का आभार
व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से स्टेशन अधीक्षक एनएन अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता
मनीष शुक्ला, नासिर खान, राजू प्रधान, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा,
पाटेश्वरी प्रसाद, धनंजय शर्मा, डीजीसी जमील अहमद, हुमायूं नईम खां,
सलाउद्दीन किदवाई, रवि प्रताप सिंह, एहतिशाम खान, अनुपम सिंह राठौर, विजय
कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, प्रभाकर सिंह, संजय सिंह, गुड्डू प्रधान, महंत
बीपी दास, देवेन्द्र प्रताप ंिसंह ज्ञानू, पं. अश्वनी कुमार मिश्र, शिवा
शर्मा सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।
राजू भैया सहित पत्रकारों ने दिया स्मृति चित्र
बाराबंकी। समारोह के दौरान जागो भारत के अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी
’राजू भैया’ के नेतृत्व में आसिफ हुसैन, शिवमंगल त्रिवेदी, मनीष सिंह,
आनन्द वर्मा, विश्वनाथ सोनी, आदित्य यादव ने राजनाथ शर्मा को स्वामी
विवेकानंद की तस्वीर उपहार के रूप में भेंट किया। इसी क्रम में समाजवादी
पार्टी के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव दानिश सिददीकी के
साथ समाजसेवी फराज अहमद खान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दीर्घायु होने की
कामना की। उप्र अल्पसंख्यक आयोग के निदेशक इजहार हुसैन ने शाल भेंट की तो
वही इकबाल अशरफ किदवई एडवोकेट ने माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।
समाजसेवी एस.एम सहिल, बृजेश दीक्षित, नासिर खान, भाजपा नेता मनीष शुक्ला,
दिनेश तिवारी ने श्री शर्मा को शाल एवं पुष्प गुच्छ भेट कर जन्मदिन की
बधाई दी।
अशोक संग राजनाथ ने मरीजों को बांटे फल
बाराबंकी। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजवादी चिंतक
राजनाथ शर्मा के 71 वें जन्मदिन पर समाजसेवी अशोक शुक्ला के नेतृत्व में
कई साथियों ने उन्हे बधाई। इस मौके पर समाजसेवी अशोक शुक्ला ने अपने
वरिष्ठ समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा सहित अपने साथियों के साथ जिला
अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। फल वितरण के दौरान राजनाथ शर्मा ने
मरीजों का कुशल क्षेम लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की मनोकामना की।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के निर्वतमान राज्य कार्यकारिणी सदस्य धनंजय
शर्मा, विनय कुमार सिंह, दानिश सिददीकी, विजय कुमार सिंह, अदित्य यादव,
अजय सिंह, ललित अवस्थी, विजय श्रीवास्तव, प्रवेश मिश्रा, विशाल मिश्रा
सहित कई लोग मौजूद रहे।
