aajtaktimes

यूपी में नौजवानों को मिला रोजगार: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने आज सहायता राशि चेक वितरण के दौरान
कहा कि सपा सरकार किसानों, मजदूरों, छात्रों व नौजवानों की अस्ली हमदर्द
है। गरीब किसानों के हितों के लिए समाजवादी सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी
योजनाएं चलाई हैं। जिनका सीधा लाभ प्रदेश के गरीब किसानों को मिल रहा है।
आम आदमी बीमा के अर्न्तगत ग्राम मोहम्मदपुर की पुष्पा देवी पत्नी स्व.
जीतेन्द्र कुमार को सहायता राशि की चेक देने के उपरान्त सदर विधायक सुरेश
यादव ने व्यक्त किये।
श्री यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में 70 प्रतिशत की आजीविका कृषि पर
आधारित है और आबादी में युवाओें का प्रतिशत बढ़ रहा है। समाजवादी सरकार ने
युवाओं के जोश, किसान की सोच का सामंजस्य करते हुए वर्ष 2016-17 को
किसान-युवा वर्ष घोषित किया है। किसानों की खुशहाली के लिए बजट में 80
प्रतिशत की धनराशि की व्यवस्था की गयी है। नौजवानों के लिए नौकरियों में
बड़े पैमाने पर भर्ती शुरू की गयी है। क्षेत्रीय असन्तुलन दूर करने और
अवसरों के विकेन्द्रीयकरण कि दिशा में समाजवादी सरकार ने महत्व पूर्ण कदम
उठाएं हैं। उत्तर प्रदेश के किसानों की तरफ अगर किसी सरकार ने देखा है तो
वह समाजवादी सरकार है। पूर्व की सरकारों ने तो प्रदेश के किसानों को छलने
का काम किया था। प्रदेश का किसान अपने को असहाय महसूस कर रहा था। परन्तु
ऊर्जावान, नौजवान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली सरकार ने
किसानों के दर्द को समझा और उसका निराकरण करने के लिए अनेकों हितकारी
योजनाएं संचालित की, जिससे प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर दौड़ी और
उनकी सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में बहुत तेजी से सुधार हुआ। उक्त अवसर
पर मुख्य रूप से लेखपाल राधेश्याम यादव, प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र
रावत, प्रधान रामबलि यादव, विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय, विधान सभा
अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, शमीम फन्ने व जमनेश कनौजिया समेेत आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 4698634354685493486

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item