aajtaktimes

रैली निकाल किया लोगों को जागरुक

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी हरख के निर्देश पर प्राथमिक विघालय
मचौची द्वितीय खालेकापुरवा से एक रैली  स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली
गयी। रैली का मुख्य उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान के तहत ग्राम वासियों
में शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और हर अभिभावक को अपने बच्चों
को शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोसहित करना है। ताकि हर व्यक्ति साक्षर बने
क्योकि शिक्षित व्यक्ति का भविष्य उज्जवल होता है और शिक्षा ही जीवन के
प्रत्येक दिशा का मार्ग दर्शन करती है। शिक्षा वो धन है जो बॉटने से बढता
है और इसे कोई चुरा नही सकता। इस दौरान प्रधान शिवकला विद्यालय प्रबन्धक
समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में अभिभावक ने
हिस्सा लिया। रैली का संचालन सीमा रिजवी पूर्व प्रधानाध्यापक सै. कायम
मेहदी व एनजीओ प्रथम एजूकेशन फाउन्डेंशन के राम सुमेर ने किया। वहीं
ग्रामीण क्षेत्रो में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। कस्बे के
ग्राम गुलरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित काशीराम कालोनी के पास
इनामुररहमान जूनियर हाईस्कूल में स्कूल चलो अभियान के तहत एक बैठक हुई।
इसके बाद क्षेत्र के काशीराम आवासीय कालोनी व कई गंाव में जनसम्पर्क कर
बच्चो को स्कूल आने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर यासिर अराफात कैफी,
भैरव प्रसाद, इरफान, अशरफ, धनीराम वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related

UP 1337445687592353091

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item