aajtaktimes

पेट्रोल पम्पों पर अग्निशमन ने किया जागरुक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मेजर पेट्रोल पम्प, नन्द लाल वेद
प्रकाश, बन्सल पेट्रोल पम्प आदि पर बाराबंकी में अग्निशमन अधिकारी एके
सिंह द्वारा पेट्रोलियम पदार्थाें की आग पर बरती जाने वाली सावधानियों के
बारे में जानकारी दी गयी। टैंकर से अण्डर ग्राउण्ड टैंक में पेट्रोल व
डीजल भरने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि उचित अर्थिंग ली गयी है।
पेट्रोल व डीजल भरते समय ध्यान रखें कि अण्डर ग्राउण्ड टैंक ओवर फ्लो न
हो क्योकि ऐसी स्थिति में बिखरे हुए पेट्रोल में आग लग सकती है। पेट्रोल
पम्प पर रखे जाने वाले उत्पादों व उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखें।
पेट्रोल पम्प पर कूड़ा, सूखीघास, तेल से भीगे कपड़े अथवा झाड़न को इधर-उधर न
फेंके, इन्हें कूडे़दान को पेट्रोल पम्प से दूर कर दें, अन्यथा ऐसी
सामग्री में अपने आप आग लगने की सम्भावना रहती है। पेट्रोल पम्प के परिसर
में कहीं पर यदि पेट्रोल किन्हीं कारणोंवश गिर गया हो तो उस पर सूखा बालू
डालकर उसकी सफाई करा दें। पेट्रोलियम पदार्थांे एवं उसके वाष्प को नाली
में न जाने दें। निर्धारित व पर्याप्त मात्रा में तेल एवं बिजली की आग
बुझाने हेतु फायर एक्सटिंग्यूशर्स एवं बालू रखेंपेट्रोल टैंक, पेट्रोल
पम्प  में बिजली की लाइन फ्लेमप्रूफ होनी चाहिए। पेट्रोल पम्प पर लाइटर,
दियासलाई एवं मोबाइल इत्यादि का प्रयोग न करें। गाड़ियों का इंजन बन्द
करवाने के पश्चात ही पेट्रोल व डीजल भरें। पेट्रोल पम्प पर फर्स्ट एड
बाक्स रखें। धूम्रपान निषेध व अग्नि सुरक्षा के उपरोक्त निर्देश बनाकर
प्रमुख स्थान पर टांग कर रखें तथा आग लगने पर सर्वसम्बन्धित को तत्काल
सूचना दें।

Related

UP 1766903705964115803

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item