राज्यमंत्री ने किया उर्स का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_125.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के सुमेरगंज कस्बे में हजरत सैय्यद
मोहम्मद हसन गज़नवी रहमत उल्लाह अलैह शहीद मर्द बाबा कि दरगाह पर हर्षों
उल्लास के साथ उर्स की शुरूआत हो गयी। जिसका शुभारम्भ कृषि राज्यमंत्री
राजा राजीव कुमार सिंह एवं जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत की उपस्थिति में
किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला कॉपरेटिव बैंक धीरेन्द्र कुमार वर्मा
बैंक एवं मेला प्रबन्धक खालिद खान, शिवा शर्मा (एडवोकेट), सोनू शर्मा,
अमित चौधरी बीडीसी, मेला अध्यक्ष पप्पू टीवी, मेला खजांची अब्दुल वहाब,
सिक्रेट्री जमील अहमद, अब्दुल गफ्फार, सिराज अहमद, नासिर हुसैन, अशफाक
अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

