हादसे में अधेड़ की मौत, महिला जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_779.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 10 बजे हुए एक सड़क
हादसे में एक अधेड़ की मौत हुई। जबकि एक महिला जख्मी हुई। प्राप्त जानकारी
के अनुसार जनपद लखनऊ के थाना बख्शी का तालाब अंतर्गत ग्राम देवरईखुर्द
निवासी अनिल सिंह उर्फ पप्पू (47) पुत्र विजय बहादुर सिंह किसी काम से
बाराबंकी आ रहा था तभी असेनी मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त
ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हुई। साथ ही बाइक पर सवार प्रेमा
निवासिनी मझगंवा शरीफ के सिर पर चोट आयी। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में
चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

