24 व 25 को होगा मूल्यांकन कार्यः अखिलेश्वर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/24-25.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय केन्द्रीय मूल्यांकन केन्द्र संकाय भवन में 24 अप्रैल से राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर व 25 अप्रैल से प्राचीन इतिहास स्नातक का मूल्यांकन प्रारम्भ होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये समन्वयक डा. अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि राजनीति विज्ञान में बाह्य परीक्ष बोर्ड आफ स्टडीज से नामित परीक्षक ही मूल्यांकन का कार्य कर सकेंगे। प्राचीन इतिहास का मूल्यांकन विवि द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप होगा। उन्होंने बताया कि पारिश्रमिक भुगतान आनलाइन होगा जिसमें बैंक पास बुक की छाया प्रति या चेक की निरस्त प्रति तथा पैन कार्ड की छायापति अवश्य संलग्न होना चाहिये।

