सुन्दर काण्ड पाठ के साथ भजन संध्या व भण्डारा आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_437.html
जौनपुर। धर्म रक्षा मंच के बैनर तले संस्था के प्रधान कार्यालय श्री रामदास हनुमान मंदिर अजमेरी पर सुन्दर काण्ड, पाठ, भजन संध्या एवं भण्डारे का आयोजन हुआ जहां 11 दिव्यांग बच्चों ने सुन्दर काण्ड का पाठ करने के साथ ही भजन करके मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्य ने बताया कि दुनिया में दिव्यांगों की सेवा व सम्मान से बड़ा कोई धर्म व सेवा कार्य नहीं है। इस दौरान पूजा-पाठ का कार्य मंदिर के प्रधान पुजारी बृजेश कुमार की देख-रेख में हुआ। अन्त में दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन सामग्री सहित वस्त्र आदि भेंट किया गया। अन्त में संरक्षक मोहन लाल मौर्य ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजेन्द्र विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, बलराम देववंशी, हिमांशु, राहुल गुप्ता, दिलीप प्रजापति, सोनू सेठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरूण मौर्य एडवोकेट ने किया।

