aajtaktimes

हजरत अली की वेलादत पर महफिल आयोजित

जौनपुर। सिद्दीकपुर क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में अब्बासिया कमेटी द्वारा मौला-ए-कायनात हजरत अली इब्ने अबू तालिब की वेलादत पर छठें दौर की महफिल आयोजन हुई जिसकी शुरूआत वसीम जौनपुरी द्वारा पढ़े गये हदीसे से हुई जिसके बाद मीर बेलाल जानी द्वारा दिये गये मिसरे पर शायर अकरम जौनपुरी पढ़ा। इसके अलावा मास्टर जीशान अकबरपुरी, नातिक गाजीपुरी, वहदत जौनपुरी, हसन बहराइची सहित अन्य ने मौला की शान में कसीदा पढ़ा। इसके बाद डा. कमर अब्बास ने हजरत अली मौला-ए-कायनात के पैदाइश के सिलसिले पर तकरीर किया। इस अवसर पर नसीम हैदर, मरवाज हुसैन, साहिल हुसैन, मीर अली एहरान अब्बास, मीर रियान अब्बास, तहसीन अब्बास, शबी अब्बास, मो. मुस्लिम हीरा, मुमताज हुसैन के अलावा अन्य उपस्थित रहे। अन्त में हसीन हैदर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

UP 6983337971069031741

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item