aajtaktimes

गर्मी के चलते माल एवं फौजदारी के न्यायालय का समय बदला

जौनपुर। गर्मी व लू की तीव्रता को देखते हुये 25 अप्रैल से 30 जून तक कलेक्ट्रेट के माल एवं फौजदारी के न्यायालयों का समय प्रातः 6.30 से 12.30 बजे तक तथा न्यायालयों से सम्बन्धित कार्यालय राजस्व/फौजदारी अभिलेखागारों का समय 6 से अपरान्ह 1 बजे तक रहेगा। उपरोक्त समय में प्रतिदिन 9.30 से 10 बजे पूर्वान्ह तक लंच ब्रेक होगा। उक्त आदेश पारित करते हुये जिला मजिस्ट्रेट भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति द्वारा भीषण गर्मी का संज्ञान लेकर न्यायालय का कार्य प्रातः 6.30 से 12.30 बजे तक करने का प्रस्ताव पारित कर प्रस्तुत किया गया है। जिला मजिस्टेªट ने बताया कि उक्त का संज्ञान लेते हुये शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अर्न्तगत गर्मी व लू की तीव्रता के कारण समय परिवर्तित किया गया है। साथ ही अन्य कार्यालयों का समय प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक पूर्ववत रहेगा।

Related

UP 8288139045952057762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item