aajtaktimes

भारत उदय अभियान के तहत आयोजित की गयी कार्यशाला

जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल त्रिलोचन महादेव परिसर में विकास खण्ड जलालपुर एवं सिरकोनी के प्रधानों की कार्यशाला में ग्राम उदय से भारत उदय के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् मां सरस्वती एवं डा. बीआर अम्बेड़कर के चित्र पर मर्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। ज्योति श्रीवास्तव के निर्देशन में जूनियर हाईस्कूल एवं कस्तूरबा गंाधी विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् नाबार्ड प्रबन्धक आशीष तिवारी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि काशीनाथ और विशिष्ट अतिथि मण्डलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण रहे जहां अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जलालपुर सन्दीप सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि समाजवादी पेंशन में 2 वर्षों से जिला प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। किसानों को मुफ्त सिंचाई, कृषक ऋण माफी, कृषक दुर्घटना बीमा, कामधेनु/मिनी कामधेनु/माइक्रो कामधेनु, लोहिया समग्र ग्राम विकास, जनेश्वर मिश्र ग्राम, लोहिया ग्रामीण आवास, समाजवादी श्रवण यात्रा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन सिंह, राजनौतिक पेंशन, समाजवादी पेंशन, समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, असाध्य रोगों के लिये मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय, युवाओं को रोजगारपरक निःशुल्क प्रशिक्षण, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, सड़कों एवं पुलों का निर्माण, वूमेन पावर लाइन, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के 13 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा ने प्रधानों से अपील किया कि अभिलेखों का रख-रखाव व मानक के अनुसार ही कार्य करायें। मण्डलायुक्त श्री गोकर्ण ने विद्यालय परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प का जायजा लेते हुये चिकित्सकों की टीम से वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला को आयरन की गोली भी दिया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 417 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस दौरान गर्भवती जांच 34, बाल स्वास्थ्य जांच 63, नेत्र परीक्षण 67, किशोरी परीक्षण 72 हुये। अन्य मरीजों का परीक्षण 181 करते हुये 53 विकलांगों को प्रमाण पत्र दिया गया। बच्चों के अच्छे गीत पर ब्लाक प्रमुख ने पुरस्कार दिया जिसके बाद आयुक्त ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोद लिये ककोरी गांव की प्रगति की जानकारी सीडीपीओ मीना गुप्ता से प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ब्लाक प्रमुख ने अश्वासन दिया कि 3 माह के भीतर एक दर्जन गांव को ओडीएफ कराया जायेगा। अन्त में खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर विरेन्द्र ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रधानाध्यापक मो. असलम ने किया। इस अवसर पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 6760565692791386576

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item