मानव एकता दिवस व रक्तदान शिविर आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_433.html
जौनपुर। संत निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में मानव एकता दिवस समागम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 24 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। यह शिविर मदराहा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर में होगा जहां दोपहर 1 से साढ़े 3 बजे तक मानव एकता दिवस सत्संग भी चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई करेंगे।

