भाजपा का 36 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/36.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी का 36वां स्थापना दिवस बुधवार को भाजपा
जिला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में
धूमधाम से मनाया गया। आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई
थी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी
की नीवं रखी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामप्रकाश श्रीवास्तव
ने कहा कि आज ही दिन 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। जिसमें
जनसंघ के राष्ट्रीय विचारधारा के रूप में पार्टी आगे बढ़ी। उदारवादी,
मानवतावादी व स्वस्थ्य जीवन मूल्यों को स्वीकार करने वाली जीवन पद्धति को
सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक पक्ष में आचरण प्रदान करने की प्रथा
बनी। तब से अब तक भारतीय जनता पार्टी ने सकुशल राजनीतिक रास्ता तय करते
हुए आगे बढ़ रहे है। इसी का कारण है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के नेतृत्व में केन्द्र मे भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि इससे
पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के कुशल नेतृत्व में भी
केन्द्र में भाजपा की सरकारे रही हैं। भाजपा की नतियों को देश में
सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ती जा रही
हैं। कार्यक्रम में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई
खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संदीप गुप्ता ने
किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामप्रकाश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी
देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, रचना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, विष्णु
प्रभाकर वर्मा, संदीप गुप्ता, हर्ष टण्डन, विनीत रस्तोगी, अवध रस्तोगी,
दिनेश तिवारी, अखिलेश प्रताप सिंह सुरेन्द्र सिंह वर्मा बबलू, अनुराग
शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हुआ वृक्षारोपण
बाराबंकी। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मोहल्ला रसूलपुर में
वृक्षारोपण किया गया। यहां पर पहले से विशालकाय नीम का पेड़ हुआ करता था।
जर्जर हो जाने के कारण हाल ही में यह पेड़ स्वतः गिर गया था। उसी स्थान पर
नगर पालिका परिषद की ओर से पुनः नीम का पेड़ वृक्षापरोपण कर स्थापित किया
गया तथा पेड़ के चारो ओर सुरक्षा हेतु टी-गार्ड भी लगाया गया। इस अवसर पर
भाजपा नेता विपिन पाण्डेय, सभासद शील प्रकाश शुक्ला बाबुल, मनोज गुप्ता
गोविन्दा, मुईनुद्दीन, अंसारी, प्रेम रस्तोगी, बबलू कनौजिया, विनय
श्रीवास्तव, नगर पारिषद के आमिर रजा सहित रसूलपुर के तामाम लोग उपस्थित
रहे।

