गोप ने मृतक जवानों के परिजनों को दी सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_840.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीते मंगलवार की रात में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में लूट
पाट के दौरान वहां तैनात पीआरडी के जवानों को बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर
उनकी हत्या कर दी थी। जिससे शहर में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं
कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कोआपरेटिव बैंक में पहुंचकर मृतक
पीआरडी ओमप्रकाश वर्मा व देशराज के परिजनों को दो-दो लाख रुपये नगद
आर्थिक सहायता दी। इस अवसर पर श्री गोप ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए
मृत पीआरडी जवानों को शासन स्तर से हर सम्भव सहायता प्रदान कराने का
आश्वासन दिया और बैंक में हुई घटना का शीघ्र ही खुुलासा होने की पूरी
उम्मीद जतायी। इस मौके पर जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, जिला सहकारी बैंक
के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, एससी द्विवेदी, साहब खालिद एवं रामनाथ
मौर्या उपस्थित रहे।
