मोदी अंकल हमारे स्कूल की फीस भर दो
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_690.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार की तानाधाही के चलते 36 वें दिन भी सर्राफा
व्यापारी का धरना जारी है। घण्टाघर स्थित सर्राफा मार्केट पर आज केन्द्र
सरकार के खिलाफ छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने भी धरना दिया। यह बच्चे इन
सर्राफा व्यापारियों के हैं। धरने पर मौजूद सैकड़ो बच्चों ने हाथों में
तख्तियां लिये हुए थे जिन पर लिखा था कि मोदी अंकल हमारे पापा की दुकान
का कब खुलेगी और हमारे स्कूल की फीस जमा करो जैसे नारे लग रहे थे। अपने
पापा के समर्थन में बच्चों ने भी जमकर धरना व प्रर्दशन किया। धरने के
दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने जब देखा कि छोट-छोटे मासूम बच्चे
नरेन्द्र मोदी से अपनी फरियाद कर रहे थे। यह देखते ही नागरिकों का एक ही
प्रश्न था कहां गया सबका साथ सबका विकास नारा देने वाली भाजपा की सरकार
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने सर्राफा
व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार यपीए की सरकार से
भी गैर गुजरी है। 36 दिन होने के बावजूद केन्द्र सरकार हमारी मांगे क्यों
नही मान रही है। जबकि वर्ष 2012 में यूपीए की सरकार ने एक्साइज कर लगाया
था। तो सर्राफा व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया था। धरने के 21 वें
दिन पूरे नही हो पाये थे कि यूपीए सरकार ने हमारी मांगे मान ली थी।
एसोसिएशन के महामंत्री अनिल रस्तोगी ने बताया कि केन्द्र सरकार बड़े
उद्योगपतियों के फायदे के लिये देश के करोड़ो कारीगरों एव सर्राफा
व्यापारियों के कारोबार को एक्साइज कर लगाकर चौपट करने की कोशिश की जा
रही है। राजू वर्मा ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में समपर्ण दिवस मना रही
है। परन्तु देश के सर्राफा व्यापारियों की जायज मांग पर ध्यान नही दे रही
है। इस मौके पर साकेश रस्तोगी, हरिनाम वर्मा, कुलदीप, अजय रस्तोगी, आशीष
गुप्ता, नीरज सोनी, चुन्नू रस्तोगी, मुन्नू रस्तोगी, पंकज गुप्ता,
वीरेन्द्र वर्मा सहित सैकड़ो सर्राफा व्यापारी व बच्चें मौजूद थे।
