aajtaktimes

दूसरे दिन भी जारी रहा हस्ताक्षर अभियान



अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रहलाद यादव के नेतृत्व में पूरे जनपद में छात्रसभा के
पदाधिकारियों द्वारा अखिलेश अगेन बैनर पर छात्र-छात्राओं द्वारा
हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में सुधीर यादव व राहित
यादव के नेतृत्व में सफेदाबाद स्थित हिन्द इंस्टीट्यूट मेंडिकल आफ साइंस
के परिसर में मुख्यमंत्री अलिखेश यादव के बैनर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं
ने हस्ताक्षर किये और 2017 में अखिलेश सरकार को दुबारा बनाने का संकल्प
भी लिया और सुझाव में छात्र, छात्राओं ने कहा कि अखिलेश यादव छात्रों,
नौजवानों, गरीबों, किसानों, मजलूमों के शानदार नेता हैं। इस अवसर पर
करुणेश द्विवेदी, अतुल शुक्ला, भोला यादव, सर्वेश वर्मा, उपेन्द्र यादव,
विवेक यादव, मनीष यादव, सद्दाम हुसैन, संजय यादव, दीपक यादव, मुकेश यादव,
अमित मिश्रा, राहुल वर्मा आदि सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किया।

Related

UP 141024654932839728

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item