अजमेर जा रहे जायरीनों की जमकर खातिरदारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_759.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सुल्तान-ए-हिन्द हजरत ख्वाजा मुईनद्दीन चिश्ती (रह.) अजमेर
शरीफ के सालाना मेले में जाने वाले जायरीनों के लिये मसौली चौराहे पर चल
रहे लंगर में समाज के सभी लोग बढ-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। राजमार्ग से
जायरीनों को लेकर गुजरने वाली बसों को रोक-रोक खाना खिलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय हो कि सुल्तान-ए-हिन्द हजरत ख्वाजा मुईनद्दीन चिश्ती (रह.)
अजमेर शरीफ की याद में प्रति वर्ष लगने वाले सालाना मेले में जाने वाले
जायरीनों को खाना खिलाने के लिये सभी लोगो के सहयोग से प्रतिवर्ष लंगर कर
आयोजन किया जाता है। जिसका क्रम कई दिनो तक चलता है। सुल्तान-ए-हिन्द की
जियारत में हिन्दू-मुस्लिम सहित समाज के सभी वर्गो के लिये लोग जाते है।
जिससे लंगर में प्रतिदिन आलू की बिरयानी व मीठे चावल बनाये जाते है
जिन्हे हिन्दू -मुस्लिम सहित सभी लोग खाते है। मसौली चौराहे पर कल से
शुरु हुए लंगर की शुरुआत पूर्व विधायक रिजवान-उर-रहमान किदवई ने किया और
स्वंय जायरीनो को चावल परोसकर सुल्ताने हिन्द के प्रति अकीदत पेश की।
उल्लेखनीय है कि उक्त राजमार्ग से चण्डीगढ़, बिहार, झारखण्ड, नेपाल,
बहराइच, श्रावस्ती, सोनभद्र, बस्ती, लखीमपुर सहित अन्य क्षेत्रों के
जायरीन बहराइच स्थित सै. सालार मसूद गाजी की मजार शरीफ की जियारत करते
हुए देवा शरीफ सै. हाजी वारिस अली शाह व कस्बा बांसा शरीफ स्थित
सै.अस्तियाद शाह की मजार शरीफ की जियारत करते हुए अजमेर शरीफ जाते है।
लंगर में जहां शकील सिद्दीकी, प्रेम किशोर वर्मा, आमिर किदवई, मो. जावेद,
अजीज शाह, रामनरेश रावत, नौशाद राईन, मुईन अंसारी, आदि लोग स्वंय खाना
परोसकर जायरीनो को खाना खिलाने में लगे रहते है। वहीं हाथों मे ंहरे
झण्डे लिये लोग बसों को रोक-रोक कर लंगर में शामिल होने की गुजारिश कर
रहे है।

