aajtaktimes

तहसील दिवस में जिले स्तर के अधिकारी स्वयं भाग ले: डीएम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 137
प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें अधिकांश मामले राजस्व, पुलिस, विकास
आदि से सम्बन्धित रहे। राजस्व से सम्बन्धित 64, पुलिस से सम्बन्धित 27,
पूर्ति से सम्बन्धित 04, विकास से सम्बन्धित 07, विद्युत से सम्बन्धित 14
प्रार्थना तहसील दिवस में प्रस्तुत हुये। बाकी प्रार्थना पत्र
समाजकल्याण, सहित अन्य विभागों से सम्बन्धित रहे। जिलाधिकारी अजय यादव ने
जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनका
समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
उन्होने कहा कि जन सामान्य की ज्यादा शिकायतें राजस्व, पुलिस, विकास,
पूर्ति, विद्युत, आदि महत्वपूर्ण विभागों से सम्बन्धित रहती है। पुलिस
अधीक्षक, सीडीओ, और उपजिलाधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके
अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तहसील दिवस के मामलों में त्वरित
कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए वे शिकायतकर्ता से सम्पर्क करके स्थल का
निरीक्षण करके समुचित कार्यवाही समय से और प्रभावी ढंग से कराये।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समस्त
कार्यालयाध्यक्ष, जिले स्तर के अधिकारी तहसील दिवस के मामलों का
व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण, अनुश्रवण सुनिश्चित करें, जिससे मामलो का
समय से कारगर ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके। इस अवसर पर पुलिस
अधीक्षक अब्दुल हमीद, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
डॉ0रवीन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के
जिले स्तर, तहसील स्तर और विकास खण्ड स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित
थे।

Related

UP 7339124587767915856

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item