aajtaktimes

विधायक के धुरंधरों ने जिलाध्यक्ष की टीम को धोया


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विधायक इलेवेन बनाम जिलाध्यक्ष
इलेवेन के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें विधायक इलेवेन ने
जिलाध्यक्ष इलेवेन को 6 विकेट से हरा कर मैच अपने नाम कर लिया।
बुधवार की सुबह स्टेडियम जिलाध्यक्ष इलेवेन के कप्तान डा. कुलदीप सिंह ने
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनकी पूरी टीम 12 ओवर
में भी 77 रन पर सिमट गयी। उनकी ओर से सबसे ज्यादा 18 रन सचिन बनाये।
बाकी बल्लेबाज कुछ खास नही कर सके। जवाब मंे विधायक इलेवेन की टीम ने
9वें ओवर में ही मैच को जीत लिया। विधायक इलेवेन की ओर से सरफराज हुसैन
ने 5 चौके व 2 छक्के की मदद से धुंवाधार 46 रन बनाये। मो. आसिफ ने 3 चौके
की मदद से 18 रन बनाये। विधायक इलेवेन की ओर से मो. आसिफ ने चार कैंच
लपके तथा बॉलिंग में 2 विकेट हासिल किये। सरफराज ने भी 2 विकेट लिये। सदर
विधायक सुरेश यादव ने भी 1 विकेट हासिल किया।
विजेता टीम के कप्तान विधायक सुरेश यादव को पूर्व विधायिका राजरानी रावत
ने ट्राफी प्रदान की। तथा उक्त विजेता टीम के कप्तान डा. कुलदीप सिंह को
भी पूर्व विधायिका राजरानी रावत ने ट्राफी प्रदान की। विजेता टीम के
खिलाड़ी कप्तान विधायक सुरेश यादव, मो. रिजवान संजय, कामता यादव, सरफराज
हुसैन, मो. आसिफ, प्रद्युमन यादव ‘पव्वा‘, प्रिंस यादव, जमनेश कनौजिया,
अनिल यादव, कुंवर बब्लू ठाकुर, अमर दीप सिंह, को तथा उपविजेता टीम के
खिलाड़ी कप्तान डॉ. कुलदीप सिंह, आशीष सिंह आर्यन, जैन किदवाई, सौरभ
द्विवेदी, इन्द्रेश प्रताप सिंह, सचिन यादव, आशू, अजय वर्मा बब्लू, अलीम
मेहंदी, केडी द्विवेदी, मो. शकील, को भी पूर्व विधायिका ने ट्राफी देकर
सम्मानित किया। मैन ऑफ द् मैच का पुरस्कार सरफराज हुसैन को मिला। इस अवसर
पर मुख्य रूप से समाजसेवी जगजीत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि हरख मुख्तार अहमद
शाह, अनिल कुमार यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मो. रफी,
रिंकू सिंह, सभासद दीपक गुप्ता, जय किशन यादव, यशवन्त यादव, शकील दत्ता
समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related

UP 780857625620330536

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item