aajtaktimes

निर्भया के नाम पर बनी रिवॉल्वर , हल्की और खूबसूरत

कानपुर। दिल्ली के निर्भया कांड के बाद कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री द्वारा विशेषकर महिलाओं के लिये बनाई गयी रिवॉल्वर ‘निर्भीक’ को और हल्का और खूबसूरत आकषर्क बनाने की कोशिशें की जा रही है । जब यह रिवॉल्वर लांच हुई थी तो इसका वजन 750 ग्राम था बाद में इसे घटाकर 500 ग्राम कर दिया गया । अब रक्षा वैज्ञानिक इसे और हल्का और आकषर्क बनाने का प्रयास कर रहे है ताकि इसे आसानी से महिलाये पर्स में लेकर चल सकें ।
फील्ड गन फैक्ट्री के जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के निर्भया हत्याकांड के बाद करीब ढाई साल पहले उसी के नाम पर निर्भीक रिवॉल्वर लॉन्च की गयी थी और लांच समारोह में यह रिवाल्वर पहली दस महिलाओं को खूबसूरत डिब्बे में सजा कर दी गयी थी । बाद में महिलाओं ने इसके वजन की शिकायत की थी तो इसका वजन कम कर 500 ग्राम कर दिया गया था । लेकिन अब हमारे वैज्ञानिक इस रिवाल्वर को और कम वजन की करने के लिये प्रयास कर रहे है ताकि महिलाओं को अपनी रक्षा के लिये इसे पर्स में लेकर चलने में परेशानी न हो । इसके अलावा इस रिवॉल्वर को विभिन्न अलग अलग रंगों में और खूबसूरत और आकषर्क बनाने के प्रयास किये जा रहे है । इसमें क्रोम प्लेटिंग और कलर कोडिंग का इस्तेमाल किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि इस समय निर्भीक रिवॉल्वर की सबसे ज्यादा मांग पंजाब और दिल्ली राज्यों से आ रही है । चूंकि उत्तर प्रदेश में नये रिवाल्वर लाइसेंस पर प्रतिबंध है इस लिये यूपी में इसकी मांग नही है लेकिन अन्य राज्यों में इसकी मांग है। और ऐसा नही है केवल महिलायें ही इस निर्भीक रिवाल्वर की मांग कर रही है बल्कि आकार और वजन में छोटी और आकषर्क होने के कारण पुरूष भी इस रिवाल्वर के खास दीवाने है। इस रिवाल्वर की कीमत अभी करीब एक लाख 22 हजार रुपए है लेकिन इसके दाम कम करने के लिये आयुध निर्माणी बोर्ड को लिखा गया है । वहां से मंजूरी मिलते ही इसके रंग ,वजन, डिजायन और कीमत पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा।

Related

UP 7148761184702546973

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item