aajtaktimes

होली मिलन समारोह के दौरान आडीटोरियम सपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर के आडीटोरियम में पंचायत प्रतिनिध समागम के तत्वाधान में
होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह
गोप, राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह व जरीना उस्मानी के अलावा
जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, एमएलसी राजेश यादव ‘राजू‘, सदर विधायक सुरेश
यादव, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत तथा जिला
पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर अडोटोरियम सपा
कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने
सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हजारों की संख्या में जिले के पंचायत
प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर एकत्रित होकर यह घोषणा कर दी है कि आने वाले
विधान सभा चुनाव में जनपद में छः में से छः सीटे समाजवादी पार्टी के खाते
में पुनः जायेगी।
 जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होने आगे कहा
कि बाराबंकी जनपद शुरू से ही समाजवादियों का गढ़ रहा है इसीलिए इटावा के
बाद बाराबंकी जनपद पर सबसे ज्यादा भरोसा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव
करते हैं और हम सब लोग हमेशा उनके भरोसे पर खरा उतरने का काम करते हैं।
कृषि राज्य मन्त्री राजा राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज जनपद में पहली
बार इतना बड़ा होली मिलन एवं पंचायत प्रतिनिधियों का समागम देखने को मिला।
महिला आयोग कि अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि महिलाओ का मान सम्मान अगर
कहीं पर है तो वह समाजवादी सरकार में है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए
समाजवादी सरकार ने अनेकों योजनायें चला रखीं हैं जिससे वह अपने आपको
पूर्ण रूप से स्वतन्त्र व सुरक्षित महसूस कर रही हैं। होली मिलन समारोह
के मौके पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं विधान
परिषद सदस्य राजेश यादव ‘राजू’ का भव्य स्वागत किया गया।  सदर विधायक
सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा यह है कि प्रदेश के हर नौजवान
को नौकरी दी जाये और महिलाओं की सुरक्षा के लिये कड़े से कड़े कदम उठाया जा
रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह
ने सभी जन प्रतिनिधियों से 2017 की तैयारी में अभी से लग जाने की अपील
की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोप ने दीप
प्रज्जवलित कर किया। तदोपरान्त संयोजक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने भूमिका
प्रस्तुत करते हुये होली मिलन, पंचायत प्रतिनिधि समागम का मन्तव्य स्पष्ट
किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। जैदपुर चेयरमैन रियाज
अहमद, बादशाह हुसैन, अनवार अजीम, अदनान चौधरी, हरख प्रमुख प्रतिनिधि
मुख्तार अहमद शाह, सिराज अहमद, शमीम फन्ने, ज्ञान सिंह यादव, श्याम
प्रकाश त्रिवेदी, डा. नवनीत श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह वर्मा, इन्द्रेश
प्रताप सिंह, फरजान उस्मानी, कलीम उस्मानी, अयोध्या प्रसाद रावत, बब्बी
गुप्ता, राम मिलन मिश्रा, सरोज मौर्या, कुसुम लता रावत, ऊशा रावत,
मिथिलेष तिवारी, पव्वा यादव, हसमत अली गुड्डू, आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त
में उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के
अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा व सराहना की।

Related

UP 3558233670959550993

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item